Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » रोटरी क्लब डाउनटाउन ने छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

रोटरी क्लब डाउनटाउन ने छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

Share this post:

वाराणसी। रोटरी क्लब वाराणसी डाउनटाउन द्वारा भैरवनाथ स्थित श्री वल्लभ विद्यापीठ बालिका इंटर कॉलेज के सभागार में सीपीआर (हृदय-फेफड़ा पुनर्जीवन) एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन सिद्धार्थ जायसवाल ने बताया कि अनुभवी चिकित्सकों द्वारा छात्राओं को सीपीआर से संबंधित उपचार एवं बचाव की जानकारी प्रायोगिक रूप से दी गई, जिससे आपात स्थिति में जीवन बचाने की तकनीकों को समझने में मदद मिले।

कार्यक्रम में इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, बीएचयू के डॉ. बी.एन. मौर्य (चरण-2) एवं डॉ. राकेश कुमार जायसवाल (चरण-3) ने छात्राओं को मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या मुक्ता पांडे ने रोटरी क्लब द्वारा आयोजित इस स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्राओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन नेहा कक्कड़ ने किया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष सिद्धार्थ जायसवाल, सचिव आकाश कनोडिया, सत्र 2026-27 के अध्यक्ष अमित गुजराती, नंदिता गुजराती, विद्यालय प्रबंधक संजय नागर सहित विद्यालय की समस्त शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x