Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » गौ संरक्षण के लिए तीन दिवसीय ‘गौ कथा’ का आयोजन 10 अप्रैल से

गौ संरक्षण के लिए तीन दिवसीय ‘गौ कथा’ का आयोजन 10 अप्रैल से

Share this post:

 

वाराणसी। गौ संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से प्रबुद्धजन काशी न्यास के तत्वावधान में 10, 11 व 12 अप्रैल को चिरईगांव के मुस्तफाबाद में तीन दिवसीय भव्य ‘गौ कथा’ का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में बुधवार को महामना मदन मोहन मालवीय पत्रकारिता संस्थान, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में आयोजित पत्रकार वार्ता में आयोजकों ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।

बताया गया कि कथा वाचक मोहम्मद फैज खान ने असिस्टेंट प्रोफेसर जैसे प्रतिष्ठित पद का त्याग कर अपना जीवन गौ माता के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए समर्पित कर दिया है। वे देशभर में भ्रमण कर ‘गौ कथा’ के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहे हैं। ‘गौ सेवा सद्भावना यात्रा’ के तहत वे अब तक लगभग 15 हजार किलोमीटर की पैदल यात्रा भी पूरी कर चुके हैं।

आयोजकों ने कहा कि ‘गौ कथा’ केवल धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से गौ आधारित अर्थव्यवस्था, जैविक खेती, पर्यावरण संरक्षण और भारतीय संस्कृति के पुनर्जागरण का संदेश समाज तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की।

पत्रकार वार्ता को शशि भूषण सिंह, विश्वजीत सिंह, जितेंद्र सिंह ‘जितू’, रितेश श्रीवास्तव, डॉ. संजय सिंह गौतम, सुरेंद्र पटेल एवं रवि रंजन सिंह ने संबोधित किया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x