वाराणसी। महानगर उद्योग व्यापार समिति एवं युवा मंच के पदाधिकारियों ने चौक थाने पहुंचकर थाना प्रभारी दिलीप मिश्रा को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
समिति के सदस्यों ने बताया कि युवा व्यापारी सिद्धार्थ गुप्ता के साथ हुई मारपीट की शिकायत मिलते ही थाना प्रभारी ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया, जिसके चलते न्यायालय ने आरोपी की जमानत याचिका भी खारिज कर दी।
व्यापारियों ने पुलिस की इस त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि इससे व्यापारियों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ है।

इस अवसर पर महानगर उद्योग व्यापार समिति के कार्यकारी अध्यक्ष नारायण खेमका, महामंत्री अशोक जायसवाल, उपाध्यक्ष रजनीश कनौजिया, कोषाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, युवा मंच अध्यक्ष सुजीत गुप्ता, महामंत्री देवांश चौबे, सूरज अग्रहरि, आनंद अग्रहरि सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।









