Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » लखनऊ » यूपी में 102-108 एंबुलेंस सेवा के नियमों में बड़ा बदलाव, अब कहीं से भी भर सकेगा ईंधन

यूपी में 102-108 एंबुलेंस सेवा के नियमों में बड़ा बदलाव, अब कहीं से भी भर सकेगा ईंधन

Share this post:

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 102 और 108 एंबुलेंस सेवाओं के संचालन को सुचारु बनाने के लिए सरकार ने अहम निर्णय लिया है। अब एंबुलेंस चालक किसी भी पेट्रोल पंप से ईंधन भरवा सकेंगे। साथ ही आपात स्थिति में नगद भुगतान की भी अनुमति दे दी गई है।

अब तक एंबुलेंस सेवाओं के लिए केवल Indian Oil Corporation के पेट्रोल पंपों से ही ईंधन लेने का नियम था, जिससे कई बार संचालन में बाधा उत्पन्न हो जाती थी। हाल ही में ईंधन आपूर्ति में आई दिक्कतों के कारण प्रदेश के करीब 30 जिलों में 102 और 108 एंबुलेंस सेवाएं प्रभावित हो गई थीं।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने नियमों में बदलाव करते हुए यह छूट दी है कि एंबुलेंस कहीं भी उपलब्ध पेट्रोल पंप से ईंधन भरवा सकती हैं। इसके साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों में नगद भुगतान करने की भी व्यवस्था लागू की गई है, ताकि सेवाओं में किसी प्रकार की रुकावट न आए।

प्रदेश में वर्तमान में 102 सेवा के तहत 2270 और 108 सेवा के अंतर्गत लगभग 2200 एंबुलेंस संचालित हैं। नए नियम लागू होने के बाद इन सेवाओं के संचालन में आ रही बाधाएं दूर होंगी और मरीजों को समय पर बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

सरकार का मानना है कि इस फैसले से एंबुलेंस सेवाएं और अधिक प्रभावी व निर्बाध तरीके से संचालित हो सकेंगी, जिससे आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x