वाराणसी। शहर के सिगरा स्थित होटल कैस्टिलो के सभागार में मंगलवार को प्रसिद्ध कंपनी वाई.के. (टाइल्स एडहेसिव) द्वारा भव्य डीलर मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वाराणसी समेत आसपास के जनपदों से बड़ी संख्या में डीलर्स ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रोहित नागपाल (जीएम मार्केटिंग) द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इसके बाद कंपनी की ओर से वर्ष 2025-26 के “सुपर स्टार कांट्रेक्टर स्कीम” के विजेताओं को सम्मानित किया गया। विजेताओं को प्रथम पुरस्कार के रूप में बुलेट मोटरसाइकिल, द्वितीय पुरस्कार के तहत इंटरनेशनल ट्रिप के साथ वाशिंग मशीन, फ्रिज सहित कई आकर्षक उपहार प्रदान किए गए।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि रोहित नागपाल ने सभी विजेता डीलरों को बधाई देते हुए कहा कि कंपनी अपने डीलर्स और कांट्रैक्टर्स के सहयोग से निरंतर प्रगति कर रही है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल और यादगार बनाने के लिए सभी प्रतिभागियों का आभार भी व्यक्त किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रशांत चौधरी (आरएम), अमित अरोड़ा, अनुज गुप्ता, रोहित दुबे, अनुज यादव, रजत तिवारी, सौरभ सहित कंपनी के









