वाराणसी। चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर सामाजिक संस्था श्री गणपति अक्स फाउंडेशन द्वारा षष्ठी तिथि के दिन रामकटोरा स्थित राणी सती मंदिर परिसर में कुंवारी कन्याओं का विधिवत पूजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धा और भक्ति के साथ कन्याओं का तिलक लगाकर पूजन किया गया तथा उन्हें विविध प्रकार के भोग एवं उपहार भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया।
फाउंडेशन की संस्थापिका एवं अध्यक्ष ऋतु जैन ने बताया कि संस्था द्वारा प्रत्येक वर्ष चैत्र एवं शारदीय नवरात्र में कन्या पूजन का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा में कन्याओं को मां स्वरूप मानकर पूजन करने से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की जाती है।
उन्होंने यह भी बताया कि संस्था समय-समय पर गरीब एवं जरूरतमंद महिलाओं के हित में विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम संचालित करती रहती है, जो समाज सेवा की दिशा में एक सतत प्रयास है।

इस अवसर पर संस्था के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें अभिलाष अग्रवाल, निर्मला अग्रवाल, नीति कपूर, डॉ. श्रुति उपाध्याय, कविता अग्रवाल, नीतू अग्रवाल, स्नेहलता केजरीवाल, दुर्गा झुंझुनूवाला, ज्योति अग्रवाल, विभूति झुनझुनवाला, मनीषा अग्रवाल, उषा अग्रवाल, सीमा शाह, नेहा शाह, श्यामा अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल, सुमन अग्रवाल सहित अन्य सदस्यगण शामिल रहीं।









