Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » गंगा-जमुनी तहज़ीब का संदेश, युवा कांग्रेस ने मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन

गंगा-जमुनी तहज़ीब का संदेश, युवा कांग्रेस ने मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन

Share this post:

वाराणसी। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के जन्मदिन के अवसर पर वाराणसी में महानगर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गंगा-जमुनी तहज़ीब की अनूठी मिसाल पेश की। इस दौरान मंदिर में पूजा-अर्चना और मजार पर चादरपोशी कर आपसी भाईचारे, प्रेम और एकता का संदेश दिया गया।

कैंट विधानसभा युवा कांग्रेस इकाई ने गुरुधाम चौराहा स्थित हनुमान मंदिर में श्रद्धा और उत्साह के साथ दर्शन-पूजन कर जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया और देश-प्रदेश में सुख-शांति, समृद्धि एवं भाईचारे की कामना की। कार्यक्रम के बाद श्रद्धालुओं और आमजन के बीच लड्डू प्रसाद वितरित किया गया।

वहीं दक्षिणी विधानसभा युवा कांग्रेस इकाई ने बेनियाबाग स्थित हज़रत रहीम शाह बाबा की मजार पर चादरपोशी कर राष्ट्रीय अध्यक्ष की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और सफलता के लिए दुआ मांगी। इस दौरान फातिहा पढ़कर देश में अमन-चैन, सद्भाव और तरक्की की प्रार्थना की गई।

कार्यक्रमों की अध्यक्षता महानगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष चंचल शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि काशी की पहचान सदियों से गंगा-जमुनी तहज़ीब, आपसी प्रेम और भाईचारे की रही है। आज के दौर में जब समाज में विभाजन की प्रवृत्तियां बढ़ रही हैं, ऐसे समय में एकता और सद्भाव को मजबूत करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस हमेशा सकारात्मक राजनीति, सेवा और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

कैंट विधानसभा कार्यक्रम का संयोजन अध्यक्ष धीरज सोनकर तथा दक्षिणी विधानसभा कार्यक्रम का संयोजन अध्यक्ष मोहम्मद जिशान ने किया।

इस अवसर पर प्रदेश संगठन महासचिव अनुपम राय, प्रदेश महासचिव ओम शुक्ला, मो. इरफान, अफसर खान, इमाम रजा, राज सोनकर, राकेश गुप्ता, आनंद साहू सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में सभी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना करते हुए देश में शांति और सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x