Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » मिशन शक्ति अभियान में 5367 महिलाएं हुईं जागरूक

मिशन शक्ति अभियान में 5367 महिलाएं हुईं जागरूक

Share this post:

वाराणसी। मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “मिशन शक्ति (फेज-5.0)” के द्वितीय चरण के अंतर्गत वासंतिक नवरात्रि के अवसर पर कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर जन-जागरूकता एवं सुरक्षा अभियान चलाया गया। निर्धारित विभागीय कार्य योजना के अनुसार स्कूलों, कॉलेजों, मंदिरों, पंडालों तथा भीड़-भाड़ वाले संवेदनशील स्थलों पर भ्रमण कर महिलाओं, बालक-बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया।

इस दौरान हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098, 1076, 1930, 100, 112, 102 एवं 181 की जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश शासन एवं पुलिस द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया गया।

मिशन शक्ति के तहत 475 अधिकारी एवं कर्मचारी मंदिरों, धार्मिक स्थलों, मेलों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर तैनात रहे। कुल 60 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर 5367 महिलाओं एवं बच्चों को जागरूक किया गया तथा 5331 प्रचार सामग्री वितरित की गई।

एंटी रोमियो स्क्वाड ने स्कूल, कॉलेज, पार्क व भीड़भाड़ वाले 84 स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 1038 व्यक्तियों की जांच की गई, जिनमें 313 को कड़ी चेतावनी दी गई तथा 07 के विरुद्ध बीएनएस की धाराओं 126/135/170 के तहत कार्रवाई की गई।

कमिश्नरेट के 29 थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों पर 46 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें 1174 महिलाओं एवं बच्चों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को योजनाओं व हेल्पलाइन से संबंधित पम्फलेट वितरित किए गए।

महिलाओं के अधिक आवागमन वाले स्थानों और संवेदनशील हॉटस्पॉट पर पुलिस द्वारा 69 स्थानों तथा पीआरवी द्वारा 77 स्थानों पर फुट पेट्रोलिंग की गई। इस दौरान 1019 व्यक्तियों की चेकिंग कर 1222 प्रचार सामग्री वितरित की गई।

सार्वजनिक स्थलों पर स्टंट करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाते हुए 59 स्थानों पर 530 वाहनों की जांच की गई। इसमें 89 वाहनों का चालान किया गया और 10 वाहनों को सीज किया गया।

महिला अपराध से संबंधित चिन्हित संवेदनशील हॉटस्पॉट पर 12 सीसीटीवी कैमरे एवं 28 स्ट्रीट लाइट स्थापित कराई गईं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया गया।

बेनिया पार्क क्षेत्र में भ्रमण के दौरान रीता देवी का बैग खोने की सूचना पर मिशन शक्ति टीम की प्रभारी महिला उपनिरीक्षक मानसी वर्मा ने तत्परता दिखाते हुए सीसीटीवी फुटेज व स्थानीय पूछताछ के आधार पर बैग बरामद कर सुरक्षित रूप से महिला को सुपुर्द किया।

समग्र रूप से मिशन शक्ति अभियान के तहत वाराणसी पुलिस ने सुरक्षा, जागरूकता और विश्वास का मजबूत वातावरण स्थापित करते हुए महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी पहल की है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x