Follow us on

Home » ब रे का » बरेका में दिव्यांग कर्मचारियों को मिली गतिशीलता की नई राह, स्कूटी खरीद के लिए ₹55,000 की सहायता

बरेका में दिव्यांग कर्मचारियों को मिली गतिशीलता की नई राह, स्कूटी खरीद के लिए ₹55,000 की सहायता

Share this post:

वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में मंगलवार को प्रशासन भवन स्थित कीर्ति कक्ष में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम के दौरान 16 दिव्यांग (लोकोमोटर डिसेबिलिटी) कर्मचारियों को स्कूटी क्रय हेतु ₹55,000 की सहायता राशि प्रदान की गई। यह राशि चेक के माध्यम से प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री लाल जी चौधरी द्वारा वितरित की गई।

इस पहल का उद्देश्य दिव्यांग कर्मचारियों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाते हुए उनके दैनिक आवागमन को अधिक सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाना है। बरेका प्रशासन की इस संवेदनशील पहल से कर्मचारियों में उत्साह और आत्मविश्वास का संचार हुआ है।

कार्यक्रम में उप मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री समीर पॉल, वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी श्री राजकुमार गुप्ता, सहायक कार्मिक अधिकारी श्री पीयूष मिंज, कर्मचारी परिषद के संयुक्त सचिव श्री प्रदीप कुमार यादव, सदस्य श्री नवीन कुमार सिन्हा एवं श्री अमित कुमार सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी श्री राजकुमार गुप्ता ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सहायक कार्मिक अधिकारी/कर्मशाला श्री पीयूष मिंज द्वारा प्रस्तुत किया गया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x