Follow us on

Home » राज्य समाचार » दिल्ली » हिंदू नव वर्ष पर सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन, वांछित फाउंडेशन दिल्ली की सक्रिय सहभागिता

हिंदू नव वर्ष पर सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन, वांछित फाउंडेशन दिल्ली की सक्रिय सहभागिता

Share this post:

नई दिल्ली। हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत् 2083 के शुभारंभ के अवसर पर जल सेवा समिति द्वारा सुंदरकांड पाठ का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में वांछित फाउंडेशन दिल्ली की टीम ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।

वांछित फाउंडेशन की संस्थापिका एवं राष्ट्रीय अध्यक्षा डॉ. सुनीता मेहरोत्रा ने वांछित परिवार के साथ कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धापूर्वक सुंदरकांड पाठ किया। इस अवसर पर उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि सुंदरकांड, रामायण का अत्यंत महत्वपूर्ण अंश है, जिसमें भगवान हनुमान की वीरता, भक्ति और बुद्धिमत्ता का प्रेरणादायक वर्णन मिलता है।

डॉ. मेहरोत्रा, जो स्वदेशी जागरण मंच के बुराड़ी जिले की महिला सह प्रमुख भी हैं, ने मंच के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सुंदरकांड का नियमित पाठ जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, आत्मबल और मानसिक शांति प्रदान करता है।

उन्होंने आगे कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता, श्रद्धा और सेवा भाव को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए उन्होंने जल सेवा समिति के सदस्यों, विशेष रूप से कलिया जी, कबीर जी एवं पूरी टीम के समर्पण की सराहना की।

इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से सुंदरकांड पाठ में भाग लेकर भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना की और नववर्ष के मंगलमय होने की कामना की।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x