वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी वाराणसी महानगर द्वारा कार्यकर्ताओं के सम्मान और आपसी स्नेह को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से “रंगोत्सव–2026 (कार्यकर्ता स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह)” का भव्य आयोजन शनिवार को सिटी गार्डेन, अन्धरापुल में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ हुई। कार्यक्रम में महानगर के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर संगठन के पूर्व महानगर अध्यक्षों तथा वर्तमान मंडल अध्यक्षों को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। गायक मासूम अली एवं उनकी टीम ने होली गीत और चैती प्रस्तुत कर श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। वहीं कवि चकाचक ज्ञानपूरी और दमदार बनारसी ने अपनी हास्य कविताओं से लोगों को खूब गुदगुदाया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं के लिए सप्रेम स्वरुचि भोज की व्यवस्था भी की गई।
कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश करने वाले सभी अतिथियों का चंदन का टीका लगाकर स्वागत किया गया। महिलाओं की टीम ने गुलाब की पंखुड़ियां बरसाकर और इत्र का छिड़काव कर सभी का अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान प्रवेश द्वार पर शहनाई वादक प्यारे एवं उनकी टीम द्वारा लगातार शहनाई वादन किया जाता रहा।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष ने पूर्व महानगर अध्यक्ष प्रेम प्रकाश कपूर, रामगोपाल मोहले तथा विधान परिषद सदस्य अश्वनी त्यागी को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। साथ ही महानगर के सभी 13 मंडल अध्यक्षों—अनुराग शर्मा, अतुल सिंह, बबलू सेठ, जितेंद्र पटेल, मनोज सोनकर, मुकेश गुप्ता, प्रीति सिंह, राजेश कुशवाहा, सोमनाथ यादव, तारकेश्वर गुप्ता, विवेक पाण्डेय, दिलीप चौहान और राजीव सिंह—को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, महापौर अशोक तिवारी, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, आशा गुप्ता, केदारनाथ सिंह, प्रदेश प्रवक्ता अशोक पाण्डेय, डॉ. शिवनाथ यादव, सुधीर मिश्रा, निर्मला सिंह पटेल, शिवशरण पाठक, शशि प्रकाश मिश्रा, प्रो. शोभनाथ यादव, नम्रता चौरसिया सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विनोद गुप्ता ने किया।
कार्यक्रम की व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए अनेक कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिनमें आत्मा विश्वेश्वर, मधुकर चित्रांश, चंद्रशेखर उपाध्याय, मधुप सिंह, मनोज भारद्वाज, सुशील गुप्ता, सिद्धनाथ शर्मा, प्रदीप जायसवाल, राहुल सिंह, अजय गुप्ता, अवधेश राय, अनिल उपाध्याय, योगेश वर्मा, राकेश जायसवाल, कुंवरकांत सिंह, जेपी सिंह, रनजय सिंह, अखिलेश सिंह ‘सनी’, राजेंद्र सिंह पटेल, विनोद भारद्वाज, रतन नारायण सिंह, संजय कुमार, सुरेश, साधना वेदांती, रचना अग्रवाल, कुसुम सिंह पटेल, नेहा कक्कड़, अनीशा शाही, रीना पत्रों, गीता शास्त्री, पूजा दीक्षित, साधना पाण्डेय, नवीन कपूर, अनिल तिवारी, प्रमोद यादव ‘मुन्ना’, पिंटू जायसवाल, सुभाष गुप्ता, विनोद चौहान, विनय सिंह, अवनीश पाण्डेय, ओम तिवारी, किशोर सेठ, अशोक पाण्डेय और प्रमील पाण्डेय प्रमुख रूप से शामिल रहे।









