Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » जाम से निजात के लिए ऑटो व ई-रिक्शा के बनेंगे पिक-एंड-ड्रॉप प्वाइंट

जाम से निजात के लिए ऑटो व ई-रिक्शा के बनेंगे पिक-एंड-ड्रॉप प्वाइंट

Share this post:

वाराणसी। शहर को जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए नगर निगम ने ऑटो और ई-रिक्शा के लिए विशेष ‘पिक-एंड-ड्रॉप प्वाइंट’ बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी संबंध में गुरुवार को स्मार्ट सिटी सभागार में नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल की अध्यक्षता में पार्किंग प्रबंधन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाने के उद्देश्य से निजी और सार्वजनिक पार्किंग संचालकों को अपनी कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने के निर्देश दिए गए। नगर निगम ने निजी पार्किंग संचालकों से एक सप्ताह के भीतर अपने यहां पार्क होने वाले वाहनों की औसत संख्या, उपलब्ध खाली स्थान तथा संचालन में होने वाले खर्च का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने को कहा है।

नगर निगम को पार्किंग शुल्क को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन आपत्तियों के तार्किक समाधान और शुल्क निर्धारण को व्यवस्थित करने के लिए यह डेटा मांगा गया है, ताकि पार्किंग व्यवस्था अधिक पारदर्शी और संतुलित बनाई जा सके।

शहर के प्रमुख चौराहों और व्यस्त बाजारों में लगने वाले जाम को देखते हुए नगर निगम ने पिक-एंड-ड्रॉप व्यवस्था लागू करने पर भी जोर दिया है। इसके तहत ऑटो और ई-रिक्शा के लिए ऐसे स्थान चिन्हित किए जाएंगे, जहां चालक केवल सवारी को उतार सकेंगे और तुरंत आगे बढ़ जाएंगे। इन स्थलों पर वाहन खड़ा करने की सख्त मनाही होगी।

इस नई व्यवस्था पर विचार के लिए ऑटो यूनियन के प्रतिनिधियों ने नगर निगम से 15 दिन का समय मांगा है। बैठक में सहायक नगर आयुक्त अनिल यादव, निजी पार्किंग संचालक, सार्वजनिक पार्किंग के ठेकेदार तथा ऑटो यूनियन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

नगर आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सभी पक्षों का सहयोग आवश्यक है और नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x