वाराणसी, 14 मार्च 2026। वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान उत्तर प्रदेश की जनपद शाखा वाराणसी द्वारा प्रथम द्विवार्षिक सम्मेलन/अधिवेशन का आयोजन 15 मार्च 2026 (रविवार) को किया जाएगा। यह कार्यक्रम लोक निर्माण विभाग स्थित डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ भवन, नदेसर वरुणापुल में पूर्वाह्न 11:30 बजे से प्रारंभ होगा।
संस्थान के जिला मंत्री जयराज बहादुर सिंह ने बताया कि सम्मेलन में प्रदेश स्तर के पदाधिकारी भी भाग लेंगे। कार्यक्रम में संस्थान के प्रांतीय महामंत्री बी.के. तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहेंगे।
सम्मेलन में वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स की समस्याओं, उनके अधिकारों तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने तथा पेंशनर्स के हितों की रक्षा के लिए आगामी रणनीतियों पर भी चर्चा की जाएगी।

कार्यक्रम में वाराणसी जनपद के विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं अधिकारी बड़ी संख्या में भाग लेंगे। संस्था के पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों से समय पर उपस्थित होकर सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की है।









