Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » बड़ागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई: अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग लड़की सकुशल बरामद

बड़ागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई: अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग लड़की सकुशल बरामद

Share this post:

वाराणसी। थाना बड़ागांव पुलिस ने अपहरण के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया।

पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के अनुसार दिनांक 09 मार्च 2026 को थाना बड़ागांव पुलिस टीम ने उपनिरीक्षक विवेकानंद द्विवेदी, चौकी प्रभारी हरहुआ के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए मु0अ0सं0 085/2026, धारा 137(2)/87/352/351(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त वारिश हाशमी पुत्र जाकिर हाशमी निवासी हरहुआडीह, थाना बड़ागांव, जनपद वाराणसी (उम्र लगभग 21 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार वादी ने 09 मार्च 2026 को थाना बड़ागांव में लिखित तहरीर देकर बताया था कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री को अभियुक्त बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। साथ ही जब वादी ने अभियुक्त के परिजनों से संपर्क किया तो उन्होंने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।

प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बड़ागांव में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया तथा नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x