Follow us on

Home » ब रे का » बरेका में 55वें राष्ट्रीय संरक्षा सप्ताह के तहत कर्मचारियों को किया गया जागरूक

बरेका में 55वें राष्ट्रीय संरक्षा सप्ताह के तहत कर्मचारियों को किया गया जागरूक

Share this post:

वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में 55वें राष्ट्रीय संरक्षा सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न विभागों में संरक्षा जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महाप्रबंधक श्री आशुतोष पंत के मार्गदर्शन तथा मुख्य संरक्षा अधिकारी श्री राम जन्म चौबे के नेतृत्व में सोमवार को स्टोर, सिविल एवं ब्लॉक डिवीजन सहित कई विभागों में कर्मचारियों के बीच संरक्षा संगोष्ठी, फायर सेफ्टी प्रशिक्षण, व्यक्तिगत संरक्षा उपकरणों के उपयोग की जानकारी, संरक्षा शपथ, संरक्षा प्रश्नोत्तरी तथा पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यस्थल पर सुरक्षा के महत्व को समझा।इसी क्रम में प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र, बरेका में भी कर्मचारियों के बीच संरक्षा जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “उन्नत सुरक्षा के लिए लोगों को संलग्न करें, शिक्षित करें और सशक्त बनाएँ” विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि भारतीय रेल की परंपरा के अनुरूप इस वर्ष भी बनारस रेल इंजन कारखाना में 04 से 10 मार्च 2026 तक 55वें राष्ट्रीय संरक्षा सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य कर्मचारियों को सुरक्षित कार्यप्रणाली के प्रति प्रेरित करना और कार्यस्थल पर दुर्घटनाओं की संभावनाओं को न्यूनतम करना है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x