Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » वाराणसी में वारंटी की गिरफ्तारी: कपसेठी पुलिस ने एनआई एक्ट मामले में वांछित अभियुक्त को दबोचा

वाराणसी में वारंटी की गिरफ्तारी: कपसेठी पुलिस ने एनआई एक्ट मामले में वांछित अभियुक्त को दबोचा

Share this post:

वाराणसी। पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के अंतर्गत अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कपसेठी पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के निर्देशन में रविवार को थाना कपसेठी पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मा० न्यायालय अपर सिविल जज (जू०डि०)-05, वाराणसी द्वारा जारी गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) एवं धारा 82 सीआरपीसी के अनुपालन में वांछित अभियुक्त सूबेदार विश्वकर्मा पुत्र रामबदन निवासी ग्राम कपसेठी, थाना कपसेठी, जनपद वाराणसी को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध मु0नं0 1047/18, धारा 138 एनआई एक्ट से संबंधित मामला न्यायालय में विचाराधीन था और लंबे समय से वह न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था, जिसके चलते न्यायालय द्वारा उसके विरुद्ध वारंट जारी किया गया था।

थाना कपसेठी पुलिस ने अभियुक्त को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की उम्र लगभग 55 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि न्यायालय से वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है, जिससे कानून व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सके।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x