Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » वारंटियों की धरपकड़ में चितईपुर पुलिस सक्रिय, दो आरोपी गिरफ्तार

वारंटियों की धरपकड़ में चितईपुर पुलिस सक्रिय, दो आरोपी गिरफ्तार

Share this post:

वाराणसी। पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना चितईपुर पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई को क्षेत्र में अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन तथा अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर और प्रभारी निरीक्षक चितईपुर के नेतृत्व में थाना चितईपुर पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस टीम ने न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के आधार पर थाना लंका में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 655/2021 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट से संबंधित वारंटी रवि गांगुली पुत्र असीम गांगुली निवासी अम्बेडकर नगर कॉलोनी, चितईपुर (उम्र 23 वर्ष) को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से न्यायालय में प्रस्तुत नहीं हो रहा था, जिसके चलते उसके विरुद्ध वारंट जारी किया गया था।

इसी क्रम में एक अन्य कार्रवाई करते हुए पुलिस ने थाना कैंट से संबंधित मुकदमा संख्या 75175/23 धारा 138 एनआई एक्ट के मामले में न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर सुरेश कुमार पुत्र बाल किशुन पटेल निवासी ओमनगर कॉलोनी, थाना चितईपुर (उम्र 46 वर्ष) को कंदवा पोखरा के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम को मुखबिर की सूचना पर यह सफलता मिली।

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों और वारंटियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार गौतम, उपनिरीक्षक एवं चौकी प्रभारी विवेक शुक्ला, उपनिरीक्षक सिद्धार्थ यादव तथा हेड कांस्टेबल राजय भारतीय शामिल रहे। पुलिस टीम की सक्रियता से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में सकारात्मक संदेश गया है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x