Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » भेलूपुर पुलिस की कार्रवाई: चोरी का मोबाइल व टैबलेट बरामद, युवक गिरफ्तार

भेलूपुर पुलिस की कार्रवाई: चोरी का मोबाइल व टैबलेट बरामद, युवक गिरफ्तार

Share this post:

वाराणसी। पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के काशी जोन अंतर्गत थाना भेलूपुर पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का मोबाइल और टैबलेट बरामद किया है। पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर अपराधियों की धरपकड़ और अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन तथा अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक थाना भेलूपुर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 7 मार्च 2026 को संकुल धारा पोखरे के पीछे स्थित खाली मैदान के पास से अभियुक्त साहिल भारती पुत्र स्व. केशव निवासी एन-15/568 किरहिया, खोजवा बजरडीहा, थाना भेलूपुर, जनपद वाराणसी (उम्र लगभग 20 वर्ष) को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से सैमसंग कंपनी का स्लेटी रंग का एक मोबाइल फोन तथा सैमसंग कंपनी का काले रंग का एक टैबलेट बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार, एक व्यक्ति द्वारा थाना भेलूपुर में प्रार्थना पत्र देकर बताया गया था कि उसके घर से दो सैमसंग मोबाइल फोन, एक सैमसंग टैबलेट और एक पर्स अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है। इस शिकायत के आधार पर थाना भेलूपुर में मु0अ0सं0 0132/2026 धारा 305 (ए) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। प्रभारी निरीक्षक द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी व चोरी गए सामान की बरामदगी के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी।

जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर अभियुक्त साहिल भारती को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से चोरी का मोबाइल व टैबलेट बरामद कर लिया। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ वर्ष 2023 में थाना लंका में धारा 147, 148, 323, 427, 504 व 506 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक विनय कुमार यादव, उपनिरीक्षक मनोज कुमार चौहान, उपनिरीक्षक योगेंद्र प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल करुणानिधान तथा कांस्टेबल अनुराग यादव शामिल रहे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और चोरी जैसी घटनाओं में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x