Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » रंग, रस और राग में सराबोर हुआ काशी व्यापार प्रतिनिधि मंडल का होली मिलन

रंग, रस और राग में सराबोर हुआ काशी व्यापार प्रतिनिधि मंडल का होली मिलन

Share this post:

वाराणसी। काशी व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा शनिवार को महमूरगंज स्थित माहेश्वरी भवन में होली मिलन एवं सांस्कृतिक संध्या का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के व्यापारियों, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने आयोजन को यादगार बना दिया। पारंपरिक टोपी धारण किए व्यापारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले मिलते हुए होली की शुभकामनाएं दीं और भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि महापौर अशोक तिवारी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आरम्भ हुई, जिसमें हास्य, संगीत और लोकधुनों का अद्भुत संगम देखने को मिला।

इस अवसर पर जाने-माने कवि डॉ. अनिल चौबे ने अपनी हास्य एवं व्यंग्य रचनाओं से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया और पूरे सभागार में ठहाकों की गूंज भर दी। इसके पश्चात प्रख्यात गायक बिन्दुमाधव, गणेश पाठक तथा सरस्वती त्रिपाठी ने अपने सुरों का जादू बिखेरते हुए एक से बढ़कर एक होली गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश पाठक और बिन्दुमाधव ने गणेश वंदना “पथ राखो गौरी के लाल, हम तेरी शरण में आए” से की। इसके बाद “बाबा भोलानाथ काशी में खेलत होली”, “शिवद्वारे सब चलो गुइयां आज खेलन होली”, “ब्रज मंडल देश दिखाओ रसिया ब्रज मंडल”, “चला साफा-पानी गंगा में लगावल जाई-पिकनिक मनावल जाई”, “काशी हौ राजा बनारस हौ”, “दिल लेके दिलाने आ गए”, “आज बिरज में होली रे रसिया”, “होली खेल रहे भोले भंडारी”, “खेले मसाने में होली दिगंबर”, “सिर बांधे मुकुट खेले होली” और लोकप्रिय गीत “रंग बरसे भींगे चुनर वाली” जैसे गीतों से माहौल को पूरी तरह रंगीन बना दिया।

गायिका सरस्वती कृष्णमूर्ति ने भी अपनी मधुर आवाज में “होलिया में उड़े रे गुलाल” और “मोरे कान्हा जो आए पलट के, अबकी होली मैं खेलूंगी डटके” जैसे गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को झूमने पर विवश कर दिया। कलाकारों के साथ पैड व सहगायन में अनुराग मिश्रा, तबले पर सुशील पांडेय तथा की-बोर्ड पर संदीप ने शानदार संगत दी। कार्यक्रम के दौरान गुलाब के फूलों की वर्षा होती रही, जिससे पूरा वातावरण उत्सवमय बना रहा।

कार्यक्रम के प्रारम्भ में मंडल के अध्यक्ष राकेश जैन ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि व्यापारी समाज सदैव सेवा, सहयोग और जनकल्याण के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता है तथा सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान देता है।

कार्यक्रम का संचालन महामंत्री राजकुमार शर्मा ने किया, जबकि संयोजन वैभव कपूर, रविशंकर सिंह, पवन कुमार मोदी, मदनमोहन अग्रवाल, केशरीनंदन उपाध्याय, राजेश सोनी और मनीष जैन ने किया। अंत में रविशंकर सिंह ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर संरक्षक तिलकराज कपूर, अरुण केशरी, अनिल यादव, श्रीप्रकाश पांडेय, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, विजय यादव, डॉ. अखिलेश सिंह, सुधीर चौरसिया, अशोक चौरसिया, निशिथ पाठक, विनोद अग्रवाल, मनोज चौरसिया, सरोज सेठ, अश्वनी शाह, पीयूष नागर, अशोक सिंह, जगदीश पटेल, शालिनी गोस्वामी, रश्मि साहू, शिवशंकर सिंह, सुरेंद्र तिवारी, घनश्याम गुप्ता, पन्नालाल जायसवाल, मुन्ना मौर्य, मदन वर्मा, बबिता चंदेल, लक्ष्मी जड़वानी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x