Follow us on

Home » क्राइम » करौंदी चौराहे की चाकूबाजी का खुलासा, छह युवक गिरफ्तार

करौंदी चौराहे की चाकूबाजी का खुलासा, छह युवक गिरफ्तार

Share this post:

वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के काशी जोन अंतर्गत थाना चितईपुर पुलिस ने करौंदी चौराहे पर हुई चाकूबाजी और मारपीट की घटना का त्वरित खुलासा करते हुए छह युवकों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन एवं अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर तथा प्रभारी निरीक्षक चितईपुर के नेतृत्व में की गई।

घटना के संबंध में दिनांक 01 मार्च 2026 को मु0अ0सं0-0051/2026 धारा 191(2), 115(2), 109(1) बीएनएस तथा बढ़ोत्तरी धारा 3(5)/351(3), 352 बीएनएस के तहत थाना चितईपुर में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। आरोप था कि करौंदी चौराहे पर वादी के भतीजे के मित्र को कुछ युवकों ने घेरकर चाकू मार दिया तथा उसके भाई के साथ मारपीट की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर करौंदी बड़ी पुलिया के पास से दो मुख्य अभियुक्त—कुन्दन राणा उर्फ बड़का उर्फ माझिल (19 वर्ष) निवासी आदित्य नगर एवं अमन कुमार (18 वर्ष) निवासी कृष्णा नगर कॉलोनी—को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर आदित्य नगर पोखरा पार्क के पास दबिश देकर घटना में शामिल अन्य चार अभियुक्त—विक्की सेठ (19 वर्ष), अंश शर्मा (18 वर्ष), शिवम कुमार (18 वर्ष) तथा मो. अफजल (18 वर्ष)—को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक धारदार हथियार बरामद किया है। सभी अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार सघन कार्रवाई जारी रहेगी।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x