Follow us on

Home » आज फोकस में » नमो घाट पर प्रस्तावित ‘काशी-ए-रनवे’ टला, अब मार्च में होगा आयोजन

नमो घाट पर प्रस्तावित ‘काशी-ए-रनवे’ टला, अब मार्च में होगा आयोजन

Share this post:

 

वाराणसी। नमो घाट पर 28 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाला “काशी-ए-रनवे” कार्यक्रम फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। यह आयोजन दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट एवं ईडी स्मार्ट के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय पारंपरिक परिधानों के प्रचार-प्रसार तथा सर्विक्स कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से प्रस्तावित था।

जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम से एक दिन पूर्व ईडी स्मार्ट के चेयरमैन हर्ष चतुर्वेदी द्वारा स्मार्ट सिटी वाराणसी प्रशासन को प्रार्थना पत्र देकर कार्यक्रम आयोजित न करने का अनुरोध किया गया। इसके बाद प्रशासनिक स्तर पर कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया।

इस संबंध में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट की अध्यक्षा पूजा सिंह ने बताया कि कार्यक्रम से जुड़ी स्पॉन्सरशिप के विषय में उन्हें पूर्व सूचना नहीं दी गई थी। इसी मुद्दे को लेकर बातचीत के दौरान मतभेद की स्थिति उत्पन्न हो गई। उन्होंने कहा कि अचानक कार्यक्रम निरस्त करने हेतु स्मार्ट सिटी प्रबंधन को प्रार्थना पत्र सौंपे जाने की जानकारी बाद में मिली।

पूजा सिंह ने स्पष्ट किया कि संस्था की ओर से कार्यक्रम को रद्द नहीं किया गया है, बल्कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए इसे केवल स्थगित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में स्मार्ट सिटी एवं नगर निगम वाराणसी के अधिकारियों से वार्ता की गई है। अब कार्यक्रम को मार्च माह में आयोजित किए जाने की तैयारी की जा रही है।

आयोजकों का कहना है कि नई तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी और संशोधित तिथि पर कार्यक्रम को और अधिक भव्य एवं सुव्यवस्थित स्वरूप में आयोजित किया जाएगा, ताकि जन-जागरूकता के उद्देश्य को प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सके।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x