Follow us on

Home » ब रे का » बनारस रेल इंजन कारखाना में अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण को नई गति, न्यू ब्लॉक शॉप का महाप्रबंधक ने किया गहन निरीक्षण

बनारस रेल इंजन कारखाना में अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण को नई गति, न्यू ब्लॉक शॉप का महाप्रबंधक ने किया गहन निरीक्षण

Share this post:

 

वाराणसी, 26 फरवरी 2026। परियोजनाओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन को नई दिशा देने के उद्देश्य से बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के महाप्रबंधक श्री आशुतोष पंत ने गुरुवार को कर्मशाला स्थित न्यू ब्लॉक शॉप एवं मेंटेनेंस शॉप का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता एवं तकनीकी मानकों के अनुपालन की गहन समीक्षा की।महाप्रबंधक ने संबंधित अधिकारियों से विभिन्न कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी परियोजनाएं निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण की जाएं। उन्होंने कहा कि आधुनिक इंजीनियरिंग तकनीकों के प्रभावी उपयोग से उत्पादन क्षमता और कार्यकुशलता में उल्लेखनीय वृद्धि सुनिश्चित की जा सकती है। श्री पंत ने निर्माण कार्यों में सुरक्षा मानकों के शत-प्रतिशत अनुपालन पर विशेष बल देते हुए कहा कि अधोसंरचना विकास की प्रत्येक पहल भविष्य की उत्पादन आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर की जानी चाहिए। उन्होंने गुणवत्ता नियंत्रण तंत्र को और सुदृढ़ करने तथा कार्यस्थल पर सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण बनाए रखने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर श्री विवेक शील, प्रमुख मुख्य इंजीनियर श्री शैलेंद्र कुमार सिंह, मुख्य विद्युत सर्विस इंजीनियर श्री मनोज कुमार गुप्ता, मुख्य अभिकल्प इंजीनियर (विद्युत) श्री अनुराग कुमार गुप्ता, मुख्य अभिकल्प इंजीनियर (ई.एल. परियोजना) श्री कौशलेश सिंह, मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (डीजल, पीओएच) श्री एस.बी. पटेल, उप मुख्य इंजीनियर श्री साकेत तथा उप महाप्रबंधक श्री सागर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। महाप्रबंधक द्वारा किया गया यह निरीक्षण बरेका में चल रही अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण पहलों की प्रगति की समीक्षा के साथ-साथ भावी उत्पादन आवश्यकताओं की तैयारी की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x