Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » राजातालाब पुलिस की तत्परता से 20 वर्षीय युवती सकुशल बरामद, परिजनों को किया सुपुर्द

राजातालाब पुलिस की तत्परता से 20 वर्षीय युवती सकुशल बरामद, परिजनों को किया सुपुर्द

Share this post:

वाराणसी। राजातालाब थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा 20 वर्षीय युवती को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की सक्रियता और सर्विलांस सेल की तकनीकी सहायता से यह सफलता संभव हो सकी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंजली (उम्र लगभग 20 वर्ष), निवासी बढ़ैनी खुर्द, थाना राजातालाब, 21 फरवरी 2026 को पारिवारिक कारणों से नाराज होकर बिना बताए घर से चली गई थी। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बावजूद कोई सुराग न मिलने पर युवती के पिता की तहरीर के आधार पर थाना राजातालाब में गुमशुदगी दर्ज की गई।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए उ0नि0 साकेत पटेल, चौकी प्रभारी मातलदेई तथा म0उ0नि0 मानसी यादव (मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी) के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने निरंतर प्रयास करते हुए सर्विलांस सेल की सहायता से युवती को राजातालाब पुल के नीचे से सकुशल बरामद कर लिया।

आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने पुलिस की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x