Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » काशी में क्रिकेट का महाकुंभ: 22 फरवरी को सिगरा स्टेडियम में सजेगा जेएसके प्रीमियर लीग 2026 का ऐतिहासिक समर

काशी में क्रिकेट का महाकुंभ: 22 फरवरी को सिगरा स्टेडियम में सजेगा जेएसके प्रीमियर लीग 2026 का ऐतिहासिक समर

Share this post:

वाराणसी। खेल नगरी काशी एक बार फिर क्रिकेट के रंग में रंगने जा रही है। शहर के प्रतिष्ठित खेल परिसर सिगरा स्टेडियम में 22 फरवरी को सुबह 8 बजे से जेएसके प्रीमियर लीग (जेपीएल) 2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा। पुरुष एवं महिला वर्ग की टीमों की सहभागिता से सुसज्जित यह प्रतियोगिता पूरे दिन रोमांच, प्रतिस्पर्धा और खेल भावना का अनूठा संगम प्रस्तुत करेगी।

महमूरगंज स्थित विवान डायमंड ज्वेलर्स के परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान जेएसके के पदाधिकारियों एवं प्रमुख संजीव अग्रवाल ने संयुक्त रूप से आयोजन की रूपरेखा साझा की। उन्होंने बताया कि लीग का उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को सशक्त मंच प्रदान करना तथा काशी में खेल संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है।

पुरुष वर्ग में कुल सात मुकाबले खेले जाएंगे। प्रारंभिक चरण में चार मैच होंगे—

पहला मैच वीआईएमएस बनाम श्रीजी सिंघम,

दूसरा मैच श्याम कुंज बनाम विवान,

तीसरा मैच कुबेर बनाम ग्रीन सोलर तथा

चौथा मैच विश्वनाथ बनाम श्रीजी इंडिया के बीच खेला जाएगा।

इसके उपरांत पहले और दूसरे मैच के विजेता आमने-सामने होंगे, वहीं तीसरे और चौथे मैच के विजेता सेमीफाइनल में भिड़ेंगे। दोनों सेमीफाइनल के विजेता फाइनल में खिताब के लिए संघर्ष करेंगे।

महिला वर्ग की टीमों के बीच भी कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।

पहला मुकाबला ऐपरा बनाम शारदा मिस्टर बनारस,

दूसरा मैच दजल क्वीन्स बनाम पॉपुलर,

तीसरा मैच यू क्लीन बनाम पशुपतिनाथ तथा

चौथा मुकाबला कृष्णा डेकोर बनाम सागर क्वीन्स के बीच खेला जाएगा।

सेमीफाइनल के बाद महिला वर्ग का फाइनल मुकाबला भी विजेता टीमों के बीच आयोजित होगा, जिसमें खिताबी जंग देखने को मिलेगी।

टूर्नामेंट के समापन पर विजेता टीम को जेएसके प्रीमियर लीग 2026 की आकर्षक ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, यह प्रतियोगिता केवल खेल आयोजन नहीं, बल्कि काशी की उभरती खेल प्रतिभाओं के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है।

प्रेस वार्ता में संजीव अग्रवाल, अमित सोनी, प्रदीप कुमार उपाध्याय सहित जेएसके के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। आयोजन को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x