Follow us on

Home » क्राइम » कपसेठी पुलिस ने तीन पशु तस्कर दबोचे, मैजिक वाहन से दो गोवंश व नशीला इंजेक्शन बरामद

कपसेठी पुलिस ने तीन पशु तस्कर दबोचे, मैजिक वाहन से दो गोवंश व नशीला इंजेक्शन बरामद

Share this post:

वाराणसी। पुलिस उपायुक्त कार्यालय, गोमती ज़ोन, कमिश्नरेट वाराणसी के अंतर्गत थाना कपसेठी पुलिस ने ऑपरेशन ‘चक्रव्यूह’ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक मैजिक (पिकअप) वाहन, दो गोवंश, नशीला लिक्विड, चाकू व अन्य सामान बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार 18 फरवरी 2026 की रात संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर गैरहा के पास वाहन संख्या UP 62 AT 3674 को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन में दो गोवंश बरामद हुए। साथ ही एक शीशी नशीला लिक्विड मय सिरिंज/सुई (गोवंश को बेहोश करने के लिए प्रयुक्त), एक रस्सी तथा अभियुक्त मनोज यादव उर्फ संतोष यादव के पास से एक नाजायज बाका (चाकू) बरामद हुआ।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान ओम यादव (19) पुत्र रमेश यादव, मनोज यादव उर्फ संतोष यादव (31) पुत्र झिम्मल यादव तथा मिथलेश यादव उर्फ दीना यादव पुत्र कमलाशंकर यादव, सभी निवासी ग्राम भुलईपुर, थाना चौरी, जनपद भदोही के रूप में हुई है।

पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे गोवंश को वध हेतु बिहार में विभिन्न स्थानों पर ठेकेदारों को बेचने के उद्देश्य से ले जा रहे थे। उन्होंने बताया कि वे एक संगठित गिरोह के सदस्य हैं, जो आसपास के क्षेत्रों से गोवंशी पशुओं को एकत्र कर वाहन के माध्यम से बिहार भेजते हैं और प्राप्त धनराशि आपस में बांट लेते हैं।

इस संबंध में थाना कपसेठी में मु0अ0सं0 030/2026 के तहत धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम, धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम एवं धारा 4/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। वाहन के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत भी कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार मुख्य अभियुक्त मनोज यादव उर्फ संतोष यादव के विरुद्ध पूर्व में भी गोवध निवारण अधिनियम व गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं। गोमती ज़ोन पुलिस का कहना है कि पशु तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x