Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » लखनऊ में विधानसभा घेराव: वाराणसी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मजबूत भागीदारी

लखनऊ में विधानसभा घेराव: वाराणसी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मजबूत भागीदारी

Share this post:

 

वाराणसी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में लखनऊ में आयोजित विधानसभा घेराव कार्यक्रम में वाराणसी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई।

बताया गया कि शासन और प्रशासन द्वारा देर रात से ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नजरबंद करने की कार्रवाई की जा रही थी। इसके बावजूद प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर वाराणसी से महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन लखनऊ पहुंचे और विधानसभा घेराव में सक्रिय सहभागिता निभाई।

महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि प्रशासनिक दबाव और नजरबंदी जैसी कार्रवाइयाँ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हौसले को कमजोर नहीं कर सकतीं। उन्होंने कहा, “संघर्ष ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। इतिहास गवाह है कि जब-जब कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे हैं, तब-तब सत्ता को जनता की आवाज़ सुननी पड़ी है। अब समय आ गया है कि हम उसी ऊर्जा और एकजुटता के साथ आगे बढ़ें।”

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के अधिकारों, किसानों, युवाओं और आम नागरिकों के मुद्दों को लेकर सड़क से सदन तक अपना संघर्ष जारी रखेगी।

कार्यक्रम में राघवेंद्र चौबे, फ़साहत हुसैन बाबू, सतनाम सिंह, युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष चंचल शर्मा, अशोक सिंह, राजू राम, राजेश त्रिपाठी, सैयद आदिल, गिरीश पांडेय, प्रिंस राय, परवेज खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x