Follow us on

Home » क्राइम » गोमती जोन में अपराध नियंत्रण को लेकर सख्ती, डीसीपी आकाश पटेल ने की समीक्षा बैठक

गोमती जोन में अपराध नियंत्रण को लेकर सख्ती, डीसीपी आकाश पटेल ने की समीक्षा बैठक

Share this post:

वाराणसी, 17 फरवरी 2026। गोमती जोन के पुलिस उपायुक्त श्री आकाश पटेल द्वारा मंगलवार को जोन कार्यालय में समस्त थाना प्रभारियों के साथ कार्यों की विस्तृत समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ीकरण तथा लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

समीक्षा के दौरान गैंगेस्टर एक्ट, गुंडा एक्ट एवं एनडीपीएस अधिनियम के तहत पंजीकृत अभियोगों की गहन पड़ताल की गई। वांछित एवं फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान संचालित कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही लंबित विवेचनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए विवेचकों के साथ नियमित बैठक कर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

डीसीपी ने गौ-वध से संबंधित मामलों में कठोर निरोधात्मक कार्रवाई, संवेदनशील क्षेत्रों में सतत निगरानी तथा सक्रिय सूचना तंत्र बनाए रखने के निर्देश दिए। हिस्ट्रीशीटर अपराधियों के वर्तमान निवास, गतिविधियों एवं आजीविका का सत्यापन कर उनकी निरंतर मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा गया। लूट व चोरी की घटनाओं में वांछित अभियुक्तों की लोकेशन ट्रेस कर तकनीकी एवं पारंपरिक माध्यमों से त्वरित गिरफ्तारी के निर्देश भी दिए गए।

जन शिकायतों एवं आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों का भौतिक सत्यापन कर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। आगामी त्योहारों के मद्देनज़र पीस कमेटी की बैठक आयोजित कर संवेदनशील एवं विवादित स्थलों का भ्रमण करने तथा आवश्यक निवारक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त चिन्हित माफियाओं एवं उनके परिजनों की अर्जित संपत्तियों का सत्यापन कर विधिक प्रावधानों के अंतर्गत जब्ती एवं कुर्की की कार्रवाई प्रभावी रूप से सुनिश्चित करने को भी निर्देशित किया गया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x