Follow us on

Home » Uncategorized » मंगलवार, 17 फरवरी 2026 के मुख्य समाचार

मंगलवार, 17 फरवरी 2026 के मुख्य समाचार

Share this post:

 

🔶हिमंता शूटिंग वीडियो मामला, सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार: कहा- चुनाव से पहले कोर्ट का दरवाजा खटखटाना ट्रेंड बन गया है, इसे प्लेग्राउंड मत बनाइए।

🔶जम्मू के जुवेनाइल ऑब्जर्वेशन सेंटर से 3 कैदी फरार: इनमें दो पाकिस्तानी नागरिक; पुलिसकर्मियों पर हमला किया, दो जवान घायल।

🔶भुवनेश्वर में छत पर धमाका, CCTV में घटना कैद: बदला लेने के लिए बम बना रहा था परिवार; 4 लोग बुरी तरह झुलसे, दो की मौत।

🔶सर्जियो गोर का दावा, एडमिरल सैमुअल पापारो की भारत यात्रा से भारत-अमेरिका रक्षा संबंधों में आएगी मजबूती।

🔶उत्तर प्रदेश के पांच जिला न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, तीन संदिग्ध हिरासत में, पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट।

🔶गुजरात के 30 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में लिखा- गुजरात बनेगा खालिस्तान, हाई अलर्ट पर पुलिस।

🔶राजस्थान के भिवाड़ी में केमिकल फैक्टरी में आग लगने से 7 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख।

🔶AI से अंतरिक्ष तक: भारत-फ्रांस साझेदारी को नई ऊंचाई देंगे मोदी और मैक्रों।

🔶NPCI ने एआई इम्पैक्ट समिट में आए विदेशी मेहमानों को प्रदान की वॉलेट सुविधा, UPI से कर सकेंगे भुगतान।

🔶’मेहनत की कमाई गंवाने वालों की रक्षा करे सरकार’, साइबर अपराध पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी।

🔶’हमें बताएं आप क्या नया कानून लाना चाहते हैं?’ ट्रिब्यूनल सुधारों पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा पूरा प्लान।

🔶’95 चुनाव हारने का रिकॉर्ड, कांग्रेसी भी नहीं मानते नेता’; राहुल गांधी पर BJP नेता शहजाद पूनावाला ने कसा तंज।

🔶Macron India Visit: मुंबई पहुंचे फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों, पीएम मोदी के साथ आज करेंगे द्विपक्षीय वार्ता।

🔶आज से CBSE 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा: 43 लाख से ज्यादा छात्र शामिल, 15,649 केंद्रों पर परीक्षा, सख्त इंतजाम।

🔶अमेरिका-ईरान समझौता नहीं हुआ तो ईरान के मिसाइल कार्यक्रम पर इज़रायली हमलों का समर्थन करेंगे ट्रंप : रिपोर्ट।

🔶’हैमर’ हथियार प्रणाली की स्थापना के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स ने फ्रांस की सफरान से मिलाया हाथ।

🔶चीन का खतरनाक खेल, भारतीय सीमा से 800 KM दूर गुपचुप बढ़ा रहा परमाणु जखीरा।

🔶राहुल गांधी ने गिग वर्कर्स से मुलाकात की: BJP पर उनकी मुश्किलों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया, बोले- उनके साथ जाति के आधार पर भेदभाव।

🔶झारखंड के मुख्यमंत्री से ‘मांझी बाबा’ बने CM हेमंत सोरेन, नेमरा गांव में आदिवासी समुदाय ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी।

🔷टी20 वर्ल्ड कप से ऑस्ट्रेलिया बाहर? धमाकेदार जीत से श्रीलंका सुपर-8 में; निसांका का मैच विनिंग शतक

🔷”इतिहास का सबसे काला दौर”, भारत से हार के बाद PCB पर फूटा पाक दिग्‍गज का गुस्‍सा; मोहसिन नकवी को लगाई लताड़।

🔷AFG vs UAE : अफगानिस्तान ने विश्व कप में खोला जीत का खाता, सुपर आठ की उम्मीदें जीवंत; यूएई को हराया।

 

 

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x