वाराणसी। वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा के नेतृत्व में सोमवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने नवागत ज्वाइंट सीपी से शिष्टाचार भेंट कर उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें माल्यार्पण कर दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया और शहर में पदभार ग्रहण करने पर शुभकामनाएं दीं।
भेंट के दौरान व्यापारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और बाजार क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा ने बताया कि ज्वाइंट सीपी ने व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सभी व्यापारी निर्भीक एवं ईमानदारीपूर्वक अपना व्यवसाय करें। यदि किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है तो वे सीधे संपर्क कर सकते हैं, पुलिस प्रशासन हरसंभव सहयोग के लिए तत्पर रहेगा।
इस अवसर पर व्यापारियों ने बाजार क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने, यातायात सुगम बनाने तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई की अपेक्षा भी व्यक्त की।

प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा के साथ राधेश्याम, जय प्रकाश राजभर, आनंद पटेल, मनीष गुप्ता, संजय गुप्ता, कविन्दर जायसवाल, आसिफ, अरविन्द, अनुभव, नीरा सहित अन्य व्यापारी बंधु उपस्थित रहे।









