Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती पर भूमिहार ब्राह्मण समाज ने किया 49 यूनिट रक्तदान

स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती पर भूमिहार ब्राह्मण समाज ने किया 49 यूनिट रक्तदान

Share this post:

वाराणसी। किसान नेता और समाज सुधारक स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती के अवसर पर भूमिहार ब्राह्मण समाज द्वारा शनिवार को पं दीनदयाल उपाध्याय राजकीय जिला चिकित्सालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कुल 49 यूनिट रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।

कार्यक्रम में श्रुति राय ने पहली बार रक्तदान कर युवाओं को प्रेरित किया। वहीं मनीष शर्मा, राहुल प्रकाश, तनवीर सिंह और आदित्य सिंह सहित अनेक स्वयंसेवकों ने रक्तदान कर सामाजिक सरोकार का परिचय दिया।

शिविर के मुख्य अतिथि उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा जितेन्द्र देव सिंह रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में अस्पताल के सीएमएस डॉ. आर.एस. राम उपस्थित रहे। अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और इससे जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिलता है।

शिविर का संयोजन संजय कुमार राय एवं डॉ. अखिलेश सिंह ने किया। इस अवसर पर एडीसी इरफानुल होदा, अरुण कुमार सिंह, टीपीएन सिंह, डॉ. अविनाश सिंह, डॉ. सदानंद राय, वीरभद्र राय, कविन्द्र नारायण, सुधीर राय, रामजी सिंह, अनिल राय, डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द विश्वकर्मा, पवन सिंह तथा ब्लड बैंक प्रभारी रमेश राय व वसीम खान सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक व जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x