Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » बस्तियों में ‘उम्मीद की पाठशाला’: मीरा फाउंडेशन ने थामे नन्हें सपनों के हाथ

बस्तियों में ‘उम्मीद की पाठशाला’: मीरा फाउंडेशन ने थामे नन्हें सपनों के हाथ

Share this post:

वाराणसी। शहर के पहड़िया क्षेत्र स्थित राजभर एवं वनवासी बस्ती में उस समय उल्लास का माहौल दिखा, जब मीरा फाउंडेशन की ओर से जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए शिक्षण सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा से जोड़ना और उनके भीतर आत्मविश्वास का संचार करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को स्कूल बैग, पानी की बोतल, टिफिन तथा अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। आयोजन स्थल पर बच्चों की प्रतिभा भी खुलकर सामने आई। नन्हीं रूही की कविता ने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। वहीं शिवांगी, जिगर, नीरज, नंदिनी और खुशी ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में उत्साह भर दिया।

मुख्य अतिथि अथर्व रहे। बच्चों द्वारा अथर्व को अपने हाथों से बनाया गया कार्ड भेंट किया जाना कार्यक्रम का सबसे भावुक क्षण साबित हुआ। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जो बच्चों के जीवन को नई दिशा दे सकता है और समाज को सशक्त बना सकता है।

कार्यक्रम में दीपशिखा, विजय, अजय, पियूष, रक्षा, सुनील, सुमन, शशांक, सुरभि, त्रिशिका, सुधीर, प्रीति, श्रेय, नवीन, नीतू, संजय, मनोज सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।संस्था ने भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x