Follow us on

Home » Uncategorized » काजल मेंस सैलून’ बना युवाओं की पहली पसंद, सुबह से देर रात तक मिलती है सेवा

काजल मेंस सैलून’ बना युवाओं की पहली पसंद, सुबह से देर रात तक मिलती है सेवा

Share this post:

वाराणसी। अवलेशपुर, बरईपुर, चुनार रोड स्थित काजल मेंस सैलून क्षेत्र का एक पुराना और विश्वसनीय प्रतिष्ठान माना जाता है। वर्षों से संचालित यह सैलून ग्राहकों की संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता देता आ रहा है। आधुनिक दौर में जहां युवाओं के बीच नए-नए हेयर स्टाइल और ग्रूमिंग का क्रेज बढ़ा है, वहीं यह सैलून उनकी पसंद का खास केंद्र बन गया है।

 

सैलून के अधिष्ठाता महेंद्र शर्मा ने बताया कि आजकल युवा वर्ग ट्रेंड के अनुसार हेयर कट, स्टाइलिंग और ग्रूमिंग के लिए उनके पास बड़ी संख्या में पहुंचता है। ग्राहकों की मांग को ध्यान में रखते हुए यहां आधुनिक उपकरणों और नई तकनीकों का उपयोग किया जाता है, ताकि हर ग्राहक संतुष्ट होकर लौटे।

उन्होंने बताया कि सैलून सुबह जल्दी खुल जाता है, जिससे नौकरीपेशा और छात्र वर्ग को सुविधा मिलती है। साथ ही देर रात तक सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं, ताकि व्यस्त दिनचर्या के बीच भी लोग अपनी सुविधा के अनुसार आ सकें।

इस कार्य में संदीप शर्मा सहयोगी के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनकी कुशल सेवा और व्यवहार कुशलता भी ग्राहकों को आकर्षित करती है।

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि काजल मेंस सैलून ने अपनी गुणवत्ता, स्वच्छता और बेहतर व्यवहार के बल पर अलग पहचान बनाई है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x