Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » नदेसर से 11 फरवरी को निकलेगी साँई बाबा की भव्य पालकी यात्रा

नदेसर से 11 फरवरी को निकलेगी साँई बाबा की भव्य पालकी यात्रा

Share this post:

वाराणसी। ॐ साँई सेवा संस्थान के तत्वावधान में लगातार 17वें वर्ष साँई बाबा की भव्य शोभायात्रा (पालकी) 11 फरवरी, बुधवार को सुबह 10 बजे साँई मंदिर, नदेसर से निकाली जाएगी। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।

साईं मंदिर के अखिलेश सिंह ने बताया कि पालकी यात्रा नदेसर से प्रारंभ होकर घौसाबाद, चौकाघाट, पियरिया पोखरी, तेलियाबाग, आनंद मंदिर सिनेमा, अंधरापुल, नदेसर चौराहा, मिंट हाउस और राजा बाजार होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुँचेगी। पूरे मार्ग पर श्रद्धालु जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत करेंगे।

उन्होंने बताया कि सायं 6 बजे से भजन संध्या एवं आकर्षक झांकियों की प्रस्तुति होगी, जबकि रात्रि 8 बजे तक साँई भंडारे का आयोजन किया जाएगा। शिरडी साँई मंदिर के नागेश बाबा भी शोभायात्रा में शामिल होकर श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे।

शोभायात्रा का शुभारंभ पद्मश्री डॉ. रजनीकांत द्विवेदी करेंगे। इस अवसर पर समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया जाएगा। पत्रकार वार्ता में अखिलेश सिंह, त्रिलोकी नाथ खत्री, अजीत सिंह, पंडित अखिलेश तिवारी एवं विनय कुमार सिंह उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x