Follow us on

Home » राष्ट्रीय » आधिकारिक विमोचन से पहले जनरल नरवणे की पुस्तक लीक, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

आधिकारिक विमोचन से पहले जनरल नरवणे की पुस्तक लीक, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Share this post:

नई दिल्ली। पूर्व थल सेना प्रमुख जनरल मनोज नरवणे की पुस्तक के आधिकारिक विमोचन से पहले उसके कथित रूप से लीक होने के मामले में दिल्ली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच की जिम्मेदारी स्पेशल सेल को सौंपी गई है।

सूत्रों के अनुसार, पुस्तक के औपचारिक लोकार्पण से पूर्व उसके सार्वजनिक डोमेन में आने को गंभीरता से लिया गया है। इस संबंध में प्रकाशन प्रक्रिया, वितरण चैनल और संभावित लीक के स्रोतों की पड़ताल की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि पुस्तक की प्रतियां आधिकारिक रिलीज से पहले किन-किन लोगों तक पहुंचीं।

विवाद उस समय और गहरा गया जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी संसद परिसर में इस पुस्तक की प्रति अपने साथ लेकर पहुंचे। इसके बाद राजनीतिक हलकों में यह सवाल उठने लगे कि जब पुस्तक का आधिकारिक विमोचन नहीं हुआ था तो इसकी प्रति सार्वजनिक रूप से कैसे उपलब्ध हुई। इसी के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। दिल्ली पुलिस का कहना है कि तथ्यों के आधार पर विस्तृत जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x