नई दिल्ली। विश्व बंधुत्व, शांति और मानव एकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. पंकज श्रीवास्तव को प्रतिष्ठित ‘वर्ल्ड फ्रेटरनिटी एंड पीस शील्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान वर्ल्ड फ्रेटरनिटी फाउंडेशन (WFF) द्वारा अंतरराष्ट्रीय मानव बंधुत्व दिवस के अवसर पर प्रदान किया गया।
सम्मान-पत्र में “One World, One Family” की भावना को केंद्र में रखते हुए डॉ. पंकज श्रीवास्तव द्वारा समाजसेवा, शांति स्थापना और वैश्विक भाईचारे को सुदृढ़ करने के लिए किए गए कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई। यह सम्मान 4 फरवरी 2026 को आयोजित समारोह में WFF के चेयरमैन डॉ. एस. जे. शांडिल्य द्वारा प्रदान किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि डॉ. पंकज श्रीवास्तव का कार्य समाज को जोड़ने, मानवीय मूल्यों को मजबूत करने तथा विश्व शांति के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने में प्रेरणास्रोत रहा है। उनके प्रयासों ने न केवल राष्ट्रीय स्तर पर, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी सकारात्मक प्रभाव डाला है।

वक्ताओं ने यह भी कहा कि यह सम्मान डॉ. पंकज श्रीवास्तव की वर्षों की निष्ठा, सेवा और समर्पण का प्रतीक है, जो निश्चय ही समाज के लिए गर्व और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का विषय है।









