वाराणसी। मानवाधिकार संरक्षण और विश्व शांति के क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं निरंतर योगदान के लिए आनंद कुमार सिंह ‘अन्ना’ को अंतरराष्ट्रीय मंच पर सम्मानित किया गया है। बांग्लादेश इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स फ्रीडम फाइटर फाउंडेशन की ओर से उन्हें “स्पेशल सर्टिफिकेट – ह्यूमन राइट्स वर्किंग” प्रदान कर सम्मानित किया गया।
यह सम्मान फाउंडेशन के अध्यक्ष एमडी शहीदुल इस्लाम (S-3588) के मार्गदर्शन में प्रदान किया गया, जिसका उद्देश्य मानवाधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय, शांति और वैश्विक सद्भाव के लिए समर्पित व्यक्तित्वों को प्रोत्साहित करना है। सम्मान पत्र में विश्व शांति के संदेश के साथ अंतरराष्ट्रीय सहयोग, मानवीय मूल्यों और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति प्रतिबद्धता को विशेष रूप से रेखांकित किया गया है।
सम्मान प्राप्त करने पर आनंद कुमार सिंह ‘अन्ना’ ने फाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व का विषय होने के साथ-साथ समाज के कमजोर, वंचित और शोषित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा है। मानवाधिकारों की मजबूती और वैश्विक शांति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में इस सम्मान को एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय पहल माना जा रहा है, जिसने भारत के सामाजिक कार्यकर्ताओं की भूमिका को वैश्विक पटल पर और सशक्त किया है।










