Follow us on

Home » राजनीति » कांग्रेस नेताओं ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से लिया आशीर्वाद, दुर्व्यवहार की कड़ी निंदा

कांग्रेस नेताओं ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से लिया आशीर्वाद, दुर्व्यवहार की कड़ी निंदा

Share this post:

वाराणसी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय तथा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने शुक्रवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति व सद्भाव की कामना की।

दर्शन-पूजन के उपरांत दोनों वरिष्ठ नेता विद्या मठ पहुँचे, जहाँ उन्होंने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान काशी की प्राचीन संत-परंपरा, आध्यात्मिक मूल्यों, सामाजिक समरसता तथा वर्तमान परिस्थितियों पर गंभीर और सार्थक संवाद हुआ।

भेंट के दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रयागराज में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज के साथ हाल ही में हुए दुर्व्यवहार की कड़े शब्दों में निंदा की। अविनाश पांडेय ने कहा कि शंकराचार्य जैसे प्रतिष्ठित, विद्वान और राष्ट्रचिंतक संत के साथ हुआ दुर्व्यवहार न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपरा पर सीधा आघात है। उन्होंने कहा कि संत समाज भारत की आत्मा है और उनके सम्मान, स्वतंत्रता व गरिमा की रक्षा करना हर लोकतांत्रिक व्यवस्था की जिम्मेदारी है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि काशी केवल एक शहर नहीं, बल्कि संत-परंपरा, आध्यात्मिक चेतना और ज्ञान की शाश्वत राजधानी है। प्रयागराज में शंकराचार्य के साथ हुआ दुर्व्यवहार काशी की गरिमा, उसकी परंपरा और भारत की सांस्कृतिक आत्मा पर सीधा प्रहार है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी-योगी सरकार सनातन विरोधी है और धर्माचार्यों, संतों, विचारकों तथा समाज के मार्गदर्शकों की आवाज़ दबाने का प्रयास कर रही है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है। कांग्रेस पार्टी ऐसे किसी भी कृत्य का पुरजोर विरोध करेगी और इस मुद्दे को गंभीरता से उठाएगी।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, प्रजानाथ शर्मा, राजीव गौतम, गिरीश पाण्डेय, देवेंद्र सिंह, चंचल शर्मा, सुशील, विनीत चौबे, सिद्धार्थ केशरी, गौरव पांडेय सहित अन्य कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x