Follow us on

Home » प्रशासनिक » शहीद दिवस पर दो मिनट का मौन रखकर दी गई श्रद्धांजलि

शहीद दिवस पर दो मिनट का मौन रखकर दी गई श्रद्धांजलि

Share this post:

वाराणसी। शहीद दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सहित देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित डीएम पोर्टिको में सुबह ठीक 10:59 बजे एक मिनट तक सायरन बजाया गया। सायरन की ध्वनि के साथ अपर जिलाधिकारी (नगर) आलोक कुमार वर्मा के नेतृत्व में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

निर्धारित समय पूर्ण होने पर पुनः सायरन बजाकर कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड के डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय द्वारा किया गया।

इस अवसर पर एडीएम फाइनेंस सदानंद गुप्ता, सिटी मजिस्ट्रेट रविशंकर, एडीसी विवेक कुमार, डिवीजनल वार्डेन संजय राय, डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविंद विश्वकर्मा सहित सीबी सिंह, अयन बोस, अंजनी कुमार सिंह, अजय यादव, उमेश चंद्र वर्मा, अरुण जायसवाल समेत अनेक नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x