Follow us on

Home » खेल » 7वीं यूएमएआई राष्ट्रीय सीनियर मुए थाई चैंपियनशिप में काशी की खुशी सिंह का परचम, हैदराबाद में रजत व कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया वाराणसी का मान

7वीं यूएमएआई राष्ट्रीय सीनियर मुए थाई चैंपियनशिप में काशी की खुशी सिंह का परचम, हैदराबाद में रजत व कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया वाराणसी का मान

Share this post:

वाराणसी। तेलंगाना राज्य की राजधानी हैदराबाद स्थित एक सभागार में यूनाइटेड मुए थाई एसोसिएशन ऑफ इंडिया (यूएमएआई) एवं तेलंगाना एमेच्योर मुए थाई एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय 7वीं यूएमएआई राष्ट्रीय सीनियर मुए थाई चैंपियनशिप–2026 का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में वाराणसी की प्रतिभाशाली खिलाड़ी खुशी सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम कर काशी का नाम राष्ट्रीय पटल पर रोशन किया।

चैंपियनशिप में देशभर से चयनित शीर्ष सीनियर मुए थाई खिलाड़ियों ने भाग लिया। कड़े और रोमांचक मुकाबलों के बीच खुशी सिंह ने अपने दमखम, तकनीकी कौशल और अनुशासन का उत्कृष्ट परिचय देते हुए पदक हासिल किए। उनकी इस सफलता से न केवल वाराणसी बल्कि पूरे पूर्वांचल में खेल प्रेमियों के बीच खुशी की लहर है।

यूएमएआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य मुए थाई मार्शल आर्ट को बढ़ावा देना, उभरते खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर का मंच उपलब्ध कराना तथा भविष्य के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को तैयार करना है। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों ने भाग लिया, वहीं आयोजकों ने सभी विजेताओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अपनी जीत पर खुशी सिंह ने कहा कि इस उपलब्धि के पीछे अल्टीमेट फिटनेस कॉम्बैट एकेडमी के ट्रेनर विश्वास राव, कोच संतोष सर का मार्गदर्शन, कठिन अभ्यास और पिता का निरंतर उत्साहवर्धन व आशीर्वाद रहा है।

उल्लेखनीय है कि खुशी सिंह वाराणसी के श्रीरामपुर, सियरहा गांव (कपसेठी) निवासी तेज बहादुर सिंह ‘तेगा’ की पुत्री हैं। वे अब तक अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में दर्जनों स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीत चुकी हैं। अपने निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते खुशी सिंह आज खेल जगत में युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बन चुकी हैं।

खुशी सिंह की इस शानदार उपलब्धि पर उनके गांव, परिवारजनों, खेल संगठनों और काशीवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x