Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » पत्रकार प्रेस ऑफ इंडिया ने धूमधाम से मनाया 77वां गणतंत्र दिवस

पत्रकार प्रेस ऑफ इंडिया ने धूमधाम से मनाया 77वां गणतंत्र दिवस

Share this post:

 

वाराणसी। पत्रकार प्रेस ऑफ इंडिया संगठन द्वारा 77वां गणतंत्र दिवस महमूरगंज स्थित कैलाश मठ, वाराणसी में देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्षा रीता पटेल द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने राष्ट्रगान के साथ संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम के दौरान संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारियों को पहचान पत्र वितरित किए गए तथा सक्रिय पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंच से संगठन के उद्देश्यों, पत्रकारों के अधिकारों एवं जिम्मेदारियों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार कनौजिया, प्रदेश सचिव विवेक सिन्हा, मंडल अध्यक्ष गौतम यादव, व्यापार प्रकोष्ठ मंडल अध्यक्ष विकेश यादव, मंडल सचिव जितेंद्र कनौजिया, जिलाध्यक्ष अमित चौधरी, व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजेश सोनकर, चंदौली जिलाध्यक्ष प्रभात, महिला विंग जिलाध्यक्षा नेहा चौरसिया सहित मंडल, जिला एवं तहसील स्तर के अनेक पदाधिकारी व सदस्यगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन देशभक्ति नारों और आपसी संवाद के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x