Follow us on

Home » राजनीति » लोजपा में बगावत: जिलाध्यक्ष मनोज सिंह के नेतृत्व में जिला कार्यकारिणी का सामूहिक इस्तीफा

लोजपा में बगावत: जिलाध्यक्ष मनोज सिंह के नेतृत्व में जिला कार्यकारिणी का सामूहिक इस्तीफा

Share this post:

 

वाराणसी। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) में वाराणसी जनपद स्तर पर बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से पार्टी से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी। चौकाघाट स्थित आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने प्रदेश नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए।

मनोज कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान और प्रदेश महासचिव व मंडल प्रभारी आशुतोष सिंह गहरवार पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सदस्यता अभियान के नाम पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की नियुक्ति में धन की मांग की जाती रही है। इस संबंध में राष्ट्रीय कार्यालय को सूचना दी गई, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष ने कथित रूप से इसे दबा दिया, जिससे राष्ट्रीय नेतृत्व तक सही जानकारी नहीं पहुंच सकी।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि महासचिव आशुतोष सिंह गहरवार द्वारा कार्यक्रमों के दौरान वाराणसी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ जाति सूचक व आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया, जिससे पार्टी के भीतर गहरा असंतोष फैल गया। मनोज कुमार सिंह ने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में समस्त जिला कार्यकारिणी के लिए पार्टी छोड़ना मजबूरी बन गया।

हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि वे सभी राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को अपना प्रेरणास्रोत मानते हैं और पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं, लेकिन प्रदेश स्तर पर व्याप्त कथित अनियमितताओं और अपमानजनक व्यवहार के कारण यह कठोर निर्णय लेना पड़ा।

पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह एडवोकेट के साथ जिला उपाध्यक्ष रिंपी सिंह, आयुष पांडे, सौरभ श्रीवास्तव, गिरिजेश शर्मा, संतोष निगम, यशवंत यादव, अमित विश्वकर्मा, महासचिव अनिल जायसवाल, राहुल राज, प्रधान महासचिव रितेश पासी, कैंट विधानसभा अध्यक्ष राकेश सोनकर, रिजवान अहमद, जावेद अख्तर, मोहम्मद असलम, अब्दुल मोगिश, जितेन्द्र विश्वकर्मा, संगीता शर्मा, नीतू विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x