Follow us on

Home » आज फोकस में » काशी की गलियों से घाटों तक हाई अलर्ट—खुद सड़कों पर उतरे पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, व्यवस्थाओं की कसी कमान

काशी की गलियों से घाटों तक हाई अलर्ट—खुद सड़कों पर उतरे पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, व्यवस्थाओं की कसी कमान

Share this post:

वाराणसी 25 जनवरी 2026। माघ मेला के पलट प्रवाह और गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर काशी में कानून, शान्ति और सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाए रखने के लिए पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल स्वयं सड़कों पर उतरे। उन्होंने शहर के प्रमुख मार्गों और तीर्थ क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर यातायात, सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन की जमीनी हकीकत परखी और मौके पर तैनात अधिकारियों–कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त ने चौकाघाट, तेलियाबाग, लहुराबीर, कबीरचौरा, मैदागिन, मणिकर्णिका घाट, दशाश्वमेध घाट और रामापुरा क्षेत्रों का भ्रमण किया। विशेष रूप से मैदागिन से मणिकर्णिका घाट तथा दशाश्वमेध घाट से रामापुरा तक पैदल गश्त करते हुए उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा, यातायात संचालन, सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण का बारीकी से जायजा लिया।

इसी क्रम में एक राजनीतिक दल द्वारा बिना अनुमति प्रदर्शन का प्रयास किया गया, जिसे मौके पर पर्याप्त पुलिस बल लगाकर तत्काल रोका गया। पुलिस आयुक्त ने दो टूक कहा कि कमिश्नरेट वाराणसी क्षेत्र में बिना अनुमति किसी भी प्रकार के प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी, और उल्लंघन की स्थिति में विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित होगी।

निरीक्षण के दौरान तैनात पुलिस बल की विधिवत ब्रीफिंग करते हुए सतर्कता और अनुशासन बढ़ाने के निर्देश दिए गए। साथ ही अतिक्रमण के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई तथा बिना नंबर प्लेट वाहनों पर सख्ती के आदेश दिए गए, ताकि यातायात सुचारू रहे और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

माघ मेला के पलट प्रवाह के चलते काशी में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए शहर भर में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करते हुए सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से सतत निगरानी की जा रही है। गणतंत्र दिवस को ध्यान में रखते हुए होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई गई है। इसके साथ ही सघन चेकिंग अभियान चलाकर बाहरी व्यक्तियों की आईडी जांच की जा रही है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x