Follow us on

Home » क्राइम » पॉश कॉलोनी में देह व्यापार का भंडाफोड़, कैंट पुलिस का बड़ा एक्शन

पॉश कॉलोनी में देह व्यापार का भंडाफोड़, कैंट पुलिस का बड़ा एक्शन 

Share this post:

 

वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत सेंट्रल जेल रोड स्थित पॉश कॉलोनी कुंज विहार में चल रहे देह व्यापार के एक अड्डे पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सनसनी फैला दी। कैंट थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर जबरदस्त छापेमारी कर अवैध धंधे का पर्दाफाश किया।

छापेमारी के दौरान मौके से कई युवतियों और युवकों को हिरासत में लिए जाने की सूचना है। पुलिस ने मकान की तलाशी के दौरान आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है, जिससे क्षेत्र में चल रहे संगठित देह व्यापार की पुष्टि होती है।

शहर के पॉश माने जाने वाले इलाके में इस तरह की अवैध गतिविधि सामने आने से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया है। लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद पुलिस ने यह निर्णायक कार्रवाई की।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में बड़े नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना है।

फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की गहन जांच में जुटी है और जल्द ही आधिकारिक खुलासे व कड़ी कार्रवाई की बात कही जा रही है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x