Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » लखनऊ » सुबह 8.30 बजे सरकारी कार्यालयों में, 10 बजे स्कूलों में होगा ध्वजारोहण गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर शासनादेश जारी

सुबह 8.30 बजे सरकारी कार्यालयों में, 10 बजे स्कूलों में होगा ध्वजारोहण गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर शासनादेश जारी

Share this post:

लखनऊ। आगामी गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों में सुबह 8.30 बजे तथा शैक्षणिक संस्थानों में प्रातः 10 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। इस संबंध में मुख्य सचिव एसपी गोयल ने गुरुवार को शासनादेश जारी कर सभी विभागों एवं संस्थानों को आवश्यक निर्देश भेज दिए हैं।

मुख्य सचिव ने निर्देशित किया है कि गणतंत्र दिवस पर सभी शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम अनिवार्य रूप से आयोजित किए जाएं। कार्यक्रमों के दौरान राष्ट्रगान का सामूहिक गायन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास से संक्षेप में अवगत कराया जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि समारोह में सशस्त्र सैन्य बलों के बलिदान को नमन करते हुए देशभक्तों के जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंगों की चर्चा की जाए, ताकि विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, कर्तव्यनिष्ठा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना और सुदृढ़ हो सके।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x