Follow us on

Home » प्रशासनिक » जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में सुनीं फरियादियों की समस्याएं

जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में सुनीं फरियादियों की समस्याएं

Share this post:

 

वाराणसी। आज जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान जनसामान्य की समस्याएं सुनीं। उन्होंने उपस्थित संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का त्वरित, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

जनसुनवाई के दौरान प्राप्त अधिकांश शिकायतों को जिलाधिकारी द्वारा तत्काल संबंधित विभागीय अधिकारियों को मोबाइल के माध्यम से प्रेषित करते हुए तय समय-सीमा में समाधान करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिन जनसमस्याओं को अधिकारियों को अग्रसारित किया जा रहा है, उन्हें मानवीय दृष्टिकोण से गंभीरता के साथ सुना जाए और निर्धारित समय के भीतर निस्तारण कर फरियादी को अवगत कराया जाए, ताकि नागरिकों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि जनशिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता और संवेदनशीलता सर्वोपरि हो, जिससे आम जनता को वास्तविक राहत मिल सके।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x