Follow us on

Home » राजनीति » जनचौपाल में गूंजी मनरेगा बचाने की आवाज, युवा कांग्रेस ने 300 जरूरतमंदों को बांटे कंबल

जनचौपाल में गूंजी मनरेगा बचाने की आवाज, युवा कांग्रेस ने 300 जरूरतमंदों को बांटे कंबल

Share this post:

वाराणसी। महानगर युवा कांग्रेस, वाराणसी के तत्वावधान में “मनरेगा बचाओ महासंग्राम” अभियान के अंतर्गत पंचायत भवन, छित्तूपुर (बीएचयू) में जनचौपाल एवं कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मनरेगा की वर्तमान स्थिति, मजदूरों की समस्याओं और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई, वहीं कड़ाके की ठंड को देखते हुए 300 जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित कर ठंड से राहत पहुंचाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस विशाल सिंह रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस सिद्धार्थ केशरी ने किया तथा अध्यक्षता महानगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष चंचल शर्मा ने की। प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह ने कहा कि मनरेगा गरीब, मजदूर और ग्रामीण जनता की जीवनरेखा है, लेकिन मौजूदा सरकार इसके बजट में कटौती कर मजदूरों के अधिकारों को कमजोर कर रही है। युवा कांग्रेस मनरेगा को बचाने के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि भाजपा सरकार में गरीब और मजदूर सबसे अधिक पीड़ित हैं। रोजगार, महंगाई और ठंड—हर मोर्चे पर आम जनता त्रस्त है। कांग्रेस और युवा कांग्रेस जरूरतमंदों के साथ खड़ी है और उनके अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी। महानगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष चंचल शर्मा ने कहा कि मनरेगा केवल रोजगार योजना नहीं, बल्कि गरीब परिवारों के सम्मान और आत्मनिर्भरता का माध्यम है। युवा कांग्रेस जन-जन तक पहुंचकर मनरेगा बचाने का संदेश दे रही है और जरूरतमंदों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करा रही है।कार्यक्रम संयोजक सिद्धार्थ केशरी ने बताया कि जनचौपाल के माध्यम से मजदूरों की समस्याएं सीधे सुनी गईं और उनके समाधान को लेकर ठोस चर्चा हुई। कंबल वितरण के जरिए ठंड से राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया है। यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। कार्यक्रम का संचालन युवा कांग्रेस प्रभारी माधव कृष्णा ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन सह प्रभारी अर्शिया ख़ान ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। जनचौपाल में मजदूरों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनके समाधान के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया गया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x