Follow us on

Home » समसामयिक » दुर्गम पहाड़ियों में मुसहर बनवासी परिवारों को मिली ठंड से राहत, सेवा से जगी उम्मीद

दुर्गम पहाड़ियों में मुसहर बनवासी परिवारों को मिली ठंड से राहत, सेवा से जगी उम्मीद

Share this post:

दु

वाराणसी/मिर्जापुर। चुनार क्षेत्र के भेड़ी धूपगंज स्थित दुर्गम पहाड़ी इलाकों में निवास कर रहे मुसहर बनवासी परिवारों के लिए इस भीषण ठंड में राहत की किरण दिखाई दी। शहर से लगभग 10 किलोमीटर दूर बसे ये परिवार झोपड़ियों में रहकर मजदूरी और जंगल से मिलने वाले सीमित संसाधनों के सहारे जीवन यापन करते हैं। ठंड के प्रकोप के बीच इनके पास न पर्याप्त वस्त्र थे और न ही बचाव के अन्य साधन।

इन दयनीय परिस्थितियों को देखते हुए रोटी बैंक वाराणसी द्वारा आइडियल ओमेन संस्था के सहयोग से जरूरतमंद परिवारों के बीच कंबल एवं गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। यह सेवा कार्य केवल राहत सामग्री तक सीमित न रहकर मानवीय संवेदना, करुणा और सामाजिक उत्तरदायित्व का सशक्त उदाहरण बना।

कंबल पाकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के चेहरों पर राहत और संतोष की मुस्कान साफ झलकती नजर आई। इस अवसर पर रोटी बैंक वाराणसी के अध्यक्ष रौशन कुमार पटेल, आइडियल ओमेन की सचिव बीना सिंह के साथ प्रशांत सिंह, दीपक, रौनक, मनोज कुमार एवं पंकज सिंह उपस्थित रहे।

संस्था की ओर से यह संदेश दिया गया कि “सेवा ही सच्ची मानवता है” और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक सहायता पहुंचाने का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x