वाराणसी। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर तथा क्षेत्र में पड़ रही भीषण शीतलहर को देखते हुए रोटरी क्लब डाउन टाउन द्वारा रविवार को आरसीसी चिरईगाँव स्थित रोटरी प्रवेश द्वार के समीप कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मानवीय सेवा अभियान के तहत जरूरतमंद एवं असहाय लोगों को ठंड से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से 300 कंबलों का वितरण किया गया।
क्लब के अध्यक्ष सिद्धार्थ जयसवाल ने बताया कि समाज सेवा रोटरी क्लब की प्राथमिकताओं में सदैव शामिल रही है। शीतलहर के इस कठिन समय में जरूरतमंदों तक सहायता पहुँचाना क्लब का नैतिक दायित्व है, जिसे सभी रोटेरियन सदस्यों के सामूहिक सहयोग से सफलतापूर्वक पूरा किया गया।
कार्यक्रम का संचालन क्लब सदस्य एवं पूर्व ग्राम प्रधान चिरईगाँव रो0 धनंजय मौर्या तथा रो0 संजीवन मौर्या के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर रो0 प्रबोध मेहरा, रो0 सीए अनिल कुमार अग्रवाल, रो0 आकाश कनोडिया, रो0 संजीव कुमार, अर्चना सिंघी, रो0 पुलकित जैन, रो0 अनुज भार्गव, डॉ. संतोष गुप्ता, प्रीति गुप्ता, अनिता मौर्या, रो0 नेहा कक्कड़, रो0 संजय अग्रवाल सहित अनेक रोटेरियन सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों के चेहरों पर संतोष और राहत की झलक दिखाई दी, वहीं रोटरी क्लब डाउन टाउन के इस सेवा कार्य की स्थानीय लोगों द्वारा सराहना किया गया।









