वाराणसी। ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के तत्वावधान में जिला कार्यालय पर नववर्ष एवं मकर संक्रांति अभिनंदन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने उपस्थितजनों को नववर्ष और मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व सामाजिक समरसता, एकता, सद्भाव और आपसी मेलजोल की शाश्वत भारतीय परंपरा का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति सूर्यदेव को समर्पित पर्व है, जब सूर्य उत्तरायण होकर धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं। यह पर्व न केवल बसंत ऋतु के आगमन का संकेत देता है, बल्कि जीवन में आशा, आनंद और नई ऊर्जा का संचार भी करता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने समाज में जागरूकता और एकजुटता बढ़ाने पर बल देते हुए कहा कि सामाजिक एकता से ही सामाजिक समस्याओं का समाधान संभव है और यही आर्थिक व राजनीतिक विकास का सशक्त आधार बनती है।
अशोक कुमार विश्वकर्मा ने आपसी भेदभाव समाप्त कर संवाद और संपर्क बढ़ाने का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन को निस्वार्थ भाव से समाज के वंचित, दुखी, पीड़ित और जरूरतमंद वर्ग की सेवा में अपनी भूमिका को और अधिक सशक्त बनाना चाहिए। उन्होंने एकता और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शास्त्री जी को ईमानदारी और सादगी का प्रतीक बताते हुए कहा कि “जय जवान, जय किसान” का नारा देकर उन्होंने देश की आत्मा को जागृत किया और राष्ट्र में नई ऊर्जा का संचार किया। उनके आदर्श और योगदान सदैव स्मरणीय रहेंगे।
समारोह में प्रमुख रूप से डॉ. प्रमोद कुमार विश्वकर्मा, नंदलाल विश्वकर्मा, अरविंद विश्वकर्मा, पंडित राम प्रवेश शर्मा, कैलाश विश्वकर्मा, दीप विश्वकर्मा, रवि शंकर विश्वकर्मा (सोनू), प्रहलाद विश्वकर्मा, भैरव विश्वकर्मा, मनोज विश्वकर्मा, प्रदीप विश्वकर्मा, शंकर विश्वकर्मा, सुरेश विश्वकर्मा, विजय विश्वकर्मा (उमरहा), रविंद्र विश्वकर्मा, दिनेश विश्वकर्मा, तुषार विश्वकर्मा, हिमांशु विश्वकर्मा, उज्जवल विश्वकर्मा, तनु विश्वकर्मा, उत्कर्ष विश्वकर्मा, प्रभु नारायण विश्वकर्मा, मोहित विश्वकर्मा, छोटेलाल विश्वकर्मा, निकेत विश्वकर्मा, संदीप विश्वकर्मा, चंद्रिका विश्वकर्मा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।









