Follow us on

Home » प्रशासनिक » दालमंडी मार्केट चौड़ीकरण को लेकर प्रशासन सख्त, एक बार फिर चला हथौड़ा

दालमंडी मार्केट चौड़ीकरण को लेकर प्रशासन सख्त, एक बार फिर चला हथौड़ा

Share this post:

 

वाराणसी। वाराणसी के ऐतिहासिक दालमंडी मार्केट में सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई तेज़ हो गई है। इसी क्रम में बुधवार को प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने दालमंडी क्षेत्र के सीके 43/113 स्थित मोहम्मद अहमद के मकान पर कार्रवाई की। यह कदम जनसुरक्षा और आवागमन को सुगम बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हालिया समीक्षा बैठक के बाद दालमंडी मार्ग के चौड़ीकरण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। प्रशासन का लक्ष्य इस सड़क की चौड़ाई बढ़ाकर 17.4 मीटर करना है। इसके लिए अवैध निर्माणों को हटाने और ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया को तेज़ कर दिया गया है।

नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, मार्ग चौड़ा होने से न केवल यातायात व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि आपातकालीन परिस्थितियों में एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आवश्यक सेवाओं के वाहनों को आवागमन में भी सुविधा मिलेगी। साथ ही, इस परियोजना से दालमंडी बाजार का सौंदर्यीकरण भी होगा।

यह कार्रवाई वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) और जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से की जा रही है। मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक के बाद दालमंडी क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के कार्य को और तेज़ कर दिया गया है। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि परियोजना को निर्धारित समय में पूरा करने के लिए आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x